उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के बयान का सर्व हिंदू संगठन ने किया विरोध, निकाली शव यात्रा

रांचीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के बयान के विरोध में सर्व हिंदू संगठन के अध्यक्ष मन्नू पांडेय के नेतृत्व में कार्तिक उरांव चौक स्थित ॐ शांति छठ घाट के समीप से हरमू चौक तक शव यात्रा निकाला गया। शव यात्रा के कार्यक्रम में सर्व हिंदू संगठन समेत अनेकों हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए।

शव यात्रा के पश्चात भाजयुमो झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने कहा कि, जिस तरीके से उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को खत्म करने का बयान दिया, उससे सर्व हिंदू समाज मेे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सनातन अखंड और अनंत है। उन्होंने कहा कि, सनातन को खत्म करने के उद्देश्य से कई विचार जिंदा हुए लेकिन वो समय के साथ विलुप्त हो गए।

सूर्य प्रभात ने कहा कि उदयनिधि के बयान से यह साफ जाहिर होता है कि, उनकी मानसिकता कैसी है और वो तमिलनाडु में क्या कर रहे है, वो तमिलनाडु सरकार में मंत्री है, उनके पिता मुख्यमंत्री है, जब राज्य के मंत्री का ऐसा बयान हो, तो वहाँ के रहने वाले हिंदुओ का क्या हश्र होगा वो अब देश से छिपा नहीं है।

शव यात्रा में सूर्य प्रभात, मन्नू पांडेय, गुड्डू लोहार, देवेंद्र पाठक, प्रकाश पाठक, भरत काशी, रवि कुमार, अंकित सिंह, संजय यादव, विक्की जयसवाल, रॉकी गोप, पूनम सिंह, रूपा देवी, कमला देवी, सुमन देवी, रेणु देवी, राजू पांडेय, आदित्य यादव, भूषण कुमार, ममता देवी, अजय कुमार, आकाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकी जैसवाल, सोनू पटवा, पिंटू पासवान, नितिन गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...