Advertisment

निषाद मेरा परिवार, परिवार की बात करना अपराध तो यह अपराध बार-बार करूंगा – मुकेश सहनी

सीतामढ़ी : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी पहुंचे। यहां निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार सहनी के सीतामढ़ी पहुंचने पर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिस पड़ाव पर सहनी पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।

इस दौरान रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि निषाद मेरा परिवार है और परिवार की बात करना अगर अपराध तो यह अपराध मैं बार-बार करूंगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोग उन्हें 2025 में सीएम का उम्मीदवार बनाने की शर्त पर बुला रहे हैं, लेकिन मुझे गुलामी करना स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें गुलामी स्वीकार नहीं है। अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी।जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए सहनी ने हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया।

उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों में यह आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की यात्रा हरिराम पेट्रोल पंप से शुरू होकर कोआही चौक, जनार चौक, मोरसंड लगमा होते हुए सुप्पी प्रखंड पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों के संघर्ष का परिणाम है कि आज हमारी पहचान प्रदेश नहीं देश में है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दुश्मनी मुझसे नहीं निषादों से है। सहनी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी है, जिसके पास वोट है वह पीएम और सीएम बन सकता है और बिहार में यह ताकत हमारी है।

https://22scope.com/mukesh-sahni-is-with-the-party-which-will-give-their-rights-and-reservation-to-the-nishads/

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...