Advertisment

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिल्वे रांची में इंजीनियर दिवस मनाया गया

रांची: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिल्वे रांची में आज दिनांक 15 सितंबर को भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जयंती के अवसर पर इंजीनियर दिवस मनाया गया, समारोह टूल रूम रांची के सभागार में आयोजन किया गया ।

भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है। एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया. उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिया, यही कारण है कि उन्हें सम्मान देने के लिए हर वर्ष उनके जन्म दिवस 15 सितंबर को इंजीनियर डे मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा साल 1968 में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस को इंजीनियर डे के रूप में घोषित किया गया था। 15 सितंबर को यह दिवस सभी इंजीनियरों को सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है ।

टूल रूम के प्राचार्य श्री महेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों को सलाह दी कि कि वे पहले वर्ष से ही खुद को उद्देश्यपूर्ण तरीके से इंजीनियर बनने के लिए तैयार कर लें एवं श्री एम. विश्वेश्वरैया की निस्वार्थ सेवाओं के बारे में याद दिलाया और भविष्य के भारत के निर्माण के लिए उनके नक्शेकदम पर चलने का आग्रह किया

इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 20 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया, शीर्ष तीन विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं

  1. गुनगुन सिंह
  2. राज शेखर पाठक
  3. रवि कुमार राणा

सांत्वना पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार है:

  1. सर्वेश कुमार पाण्डेय
  2. रुपेश कुमार
  3. आदर्श कुमार सिंह
  4. राहुल रंजन
  5. निवश पूरण

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...