पांच करोड़ लूट मामले का मास्टरमाइंड गुलाब साह गिफ्तार, 77 लाख नगद बरामद

गिरिडीह: जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग के बाटी मोड़ के पास 21 जून की रात डीवाई कंपनी के 5 करोड़ लूटकांड मामले का मास्टरमाइंड गुलाब साह और मुन्ना रविदास को पुलिस ने कन्याकुमारी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड के पास से पुलिस ने 77 लाख बरामद किया है. उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी.

एसपी ने बताया कि गुलाब की साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता हासिल हुई है. गुजरात की डीवाई कंपनी की इतनी बड़ी रकम लूटने की योजना बरही के गुलाब ने बनाई थी. लूट को अंजाम देने के लिए कई लोगों को शामिल किया था. घटना को अंजाम देने के बाद गुलाब साह हजारीबाग जिले के बरही में स्थित अपने निवास पर भी पहुंचा था. लेकिन 4 दिनों के बाद पुलिस की सक्रियता देखकर वह स्कार्पियो समेत फरार हो गया. जिसके बाद उसने बिहार के कई इलाके में शरण ली थी.

डीवाई कंपनी के कर्मी क्रेटा कार में पटना से कोलकाता जा रहे थे. 21 जून की रात अपराधियों ने जमुआ थाना इलाके के बाटी मोड़ के पास क्रेटा कार के अंडरग्राउंड सेफ में कंपनी के 5 करोड़ रखे हुए थे. मामले को लेकर क्रेटा चालक मयुर सिंह जडेजा ने जुमआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मयूर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 20 जून की रात को वह अपने सहयोगी जगत सिंह जडेजा के साथ करीब रात 9 बजे पटना के डीवाई कंपनी के मैनेजर भरत सिंह सोलंकी के निर्देश पर क्रेटा वाहन में बने एक गुप्त सेफ में 5 करोड़ नगद भरकर कोलकाता के लिए निकले थे. इसी बीच गिरीडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी मोड़ के पास अपराधी स्कोर्पियो और एसयूवी में ओवरटेक कर हमें रोक दिया. उसके चालक और सहयोगी को कब्जे में लेकर क्रेटा वाहन के सेफ में रखे पांच करोड़ रूपया लूट लिया.

एसपी ने बताया कि लूटकांड में 7 लोग शामिल थे. जिनमें से 6 अपराधियों को पुलिस की टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इन अपराधियों के पास से 3 करोड़ 24 लाख 15 हजार नगद बरामद किया गया था. साथ ही घटना में प्रयुक्त 8 मोबाईल, एसयूवी और क्रेटा कार में लगाए गए जीपीएस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामनगर विलेज रोड, मो. करीम अंसारी गोविंदपुर के अलमाटांड, विनोद विश्वकर्मा गोविंदपुर के अमरपुर उपरबाजार, शाहजाद आलम गोविंदपुर के फकीरडीह का रहने वाला है. जबकि रंजीत कुमार हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र का धमना और अजीत कुमार सिंह चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव का रहनेवाला है.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...