Commercial Advertisment

खबर का असर: प्रशासन का चला बुलडोजर, किया कच्ची नाली का निर्माण, अब नहीं होगा स्कूल परिसर में जल जमाव

गोड्डा: जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बलबड्डा में काफी दिनों से स्कूल परिसर में जल जमाव था. इस खबर को न्यूज 22 स्कोप ने प्रमुखता से दिखाया. जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई. न्यूज 22 स्कोप में खबर लगने के बाद प्रशासन का बुलडोजर चला और कच्ची नाली का निर्माण किया गया. विद्यालय प्रांगण में जल जमाव होने के कारण विद्यालय की स्थिति काफी खराब हो गई थी.

इधर बलबड्डा थाना प्रभारी गिरधर गोपाल व मेहरमा इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के सहयोग से जेसीबी से कच्ची नाली की खुदाई कर स्कूल परिसर से पानी को निकाल दिया गया है. थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने कहा जेसीबी के द्वारा कच्ची नाली की खुदाई कर दी गई है और स्कूल परिसर का पानी निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जल जमाव स्कूल परिसर में नहीं होगा. थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने जल जमाव की समस्या वाली खबर को दिखाने के लिए न्यूज 22 स्कोप को धन्यवाद दिया.

रिपोर्टः प्रिंस यादव

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...