पाकुड़ः जिले के अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अहमद ने रक्तदान कर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल मौजूद रहे. सिविल सर्जन ने रक्तदान कर रहे सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन किया. साथ ही लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की. वहीं रक्तदान करने वालों में स्थानीय मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी सहित आम जनों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया.


