153 अनुबंध घंटी शिक्षक नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर पहुंचे समाहरणालय

पाकुड़ः संथाली भाषा ओलचिकी लिपि पढ़ाई के लिए अनुबंध घंटी शिक्षक की नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर जिले भर के 153 अनुबंध घंटी शिक्षक समाहरणालय पहुंचे. जहां उपायुक्त से मिलकर नियुक्ति पत्र की मांग करते हुए अपनी समस्या बताई. घंटी शिक्षकों ने बताया कि हमरी नियुक्ति प्रक्रिया 2019 में ही पूरी हो चूकी है. उसी समय नियुक्ति पत्र मिलना था. लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है.

वहीं उपायुक्त ने कहा की शिक्षा सचिव का ऐसा कोई आदेश नहीं है. तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओलचिकी लिपि की पढ़ाई को लेकर घंटी शिक्षक की बहाल कराई थी. लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिलने के कारण वो अधूरा ही रह गया. फिलहाल ये सभी अपनी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलने की बात कहीं है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img