पटना : बिहार के कई जिलों से पहुंचे हजारों की संख्या में मुखिया संघ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका साफतौर पर कहना है कि उनके अधिकारों में कटौती की गई है जो संविधान के विरुद्ध मौजूद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार गूंगे बहरे की सरकार है। जबतक हमलोगों की अगर वह बात नहीं मानते हैं तो आने वाले 2024 और 25 के चुनाव में उनको हम लोग सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से एक पंचायत नहीं संभलती और यह लोग बिहार को चला रहे हैं। मुखिया संघ ने कहा कि अब हमें बिहार में बीजेपी के साथ डबल इंजन की सरकार चाहिए, वही हमारी मांग को पूरा करेंगे।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















