Commercial Advertisment

एटीएम से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार, बाईक सहित 22 एटीएम कार्ड बरामद

रामगढ़: जिले में एटीएम से धोखाधड़ी और अवैध पैसे निकाले जाने की खबर लगातार मिलती रहती है, आए दिन रामगढ़ थाना में रिपोर्ट आती है की किसी ना किसी के एटीएम से अवैध पैसा निकाला गया है. राहत की बात यह रही की इस मामले में रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एटीएम से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में प्रेंस कांफ्रेंस आयोजित किया गया. रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने बताया कि विगत कुछ महीनों से रामगढ़ जिले के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के एटीएम से एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर एटीएम की बदली कर अवैध रुपया पैसा की निकासी की जा रही हैं.

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. इसी संबंध में कुजू ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंकों के एटीएम के पास स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई थी. इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2023 को गुप्त सूचना मिली कि कुजू ओपी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास दो व्यक्ति खड़े हैं. जो एटीएम रूम में ताक झांक कर रहे हैं.

गश्ती पदाधिकारी द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की गई. जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहुंचकर सूचना के अनुसार संबंधित युवक की गतिविधियों की निगरानी की जाने लगी. इसी क्रम में दो युवक जो एटीएम के पास काफी देर से खड़े थे. कुजू पुलिस को देखकर बिना एटीएम में घुसे ही बाहर से ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने का प्रयास किए.

इसमें से एक युवक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया. दूसरा युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक का नाम उत्तम कुमार सिंह है. उसकी तलाशी ली गई तो, उसके पास से 22 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड के अलावे कई सामान बरामद हुआ. अभियुक्त उत्तम कुमार सिंह ने पूछताछ के क्रम में बताया कि एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर उसमें गोंद लगा देते हैं. एटीएम के बाहर खड़े रहते थे. जब कोई व्यक्ति अपना रूपए निकालने आता हैं, तो उसका रूपए एटीएम फंस जाता है.

जिसके तुरंत बाद एटीएम रूम में जाकर उसे दोबारा ट्राई करने के लिए बोलते औंर चुपके से उसका एटीएम पिन देख लेते थे. उसके एटीएम को बदलकर दूसरा एटीएम दे देते हैं. एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से पैसा निकालने को कहते है. अभियुक्त उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि कई वर्षों से इस तरह की घटनाएं को अंजाम देते आ रहे हैं. कई बार जेल जा चुके हैं. कुछ दिनों के पूर्व रजरप्पा, चितरपुर, मरार स्थित बैंक के एटीएम में जालसाजी करते हुए, एटीएम से रुपयों की  अवैध निकासी करते पकड़े गए हैं.

इसी संबंध में मांडू (कुजू ओपी ) थाना कांड संख्या 201/ 2023 विगत दिनांक 9 अक्टूबर 2023 धारा 413/ 414 /420/ 120 (बी) भारतीय दंड विधान दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम उत्तम कुमार सिंह कुमार 29 वर्ष, पता- ईचाक हजारीबाग जिले का स्थानीय निवासी हैं. अभियुक्त के पास से 22 पीस विभिन्न बैंक का एटीएम कार्ड, एक एप्पल कंपनी का आईफोन, फास्ट ट्रैक हाथ घड़ी, एक पीस बिजली टेस्टर, एक पीस फेविकोल गोंद तथा एक काला रंग का 220 पल्सर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 02ए 5773 बरामद किया गया.

अभियुक्त उत्तम कुमार सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 843/ 2013 विगत दिनांक 29 अक्टूबर 2023 धारा 420/ 379/ 411/120बी, चिरकुंडा थाना कांड संख्या 81/ 2016 विगत 12 मार्च 2016 धारा 476/ 458 /471 420/ 120 (बी ) 66 भी आईटी एक्ट थाना कांड संख्या 142/ 2023 दिनांक 04/09 /2023 धारा 420/ 406/ 66डीआईटी एक्ट, इसके आलवे कई बार जेल जा चुका हैं. मौके पर रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक, मांडू अंचल पुलिस पदाधिकारी सुरेश लिंडा, कुजू ओपी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य छापेमारी दल बल शामिल हुए.

रिपोर्ट- कर्मजीत सिंह जग्गी

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्री श्रवण...

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी स्थित...

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...