CM नीतीश ने रबी महाभियान-2023 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को एक अणे मार्ग से रबी महाभियान- 2023 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रबी 2023 की सफलता के लिए रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं फसल विविधिकरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की भी जानकारी दी जाएगी।

प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान 2023 से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि विभाग के निदेशक आलोक रंजन घोष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...