Commercial Advertisment

कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

मोतिहारी : या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्वी चम्पारण जिले के शहर सहित सभी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापन किया गया। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री दुर्गा की अराधना की गयी। नवरात्र को लेकर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भक्ति का माहौल है।

इस अवसर पर शहर के दुर्गा मंदिर सहित गुदरी बाजार, जगदम्बा नगर, बीरता चौक, गांधी चौक, पुरानी धर्मशाला, माई स्थान, स्टेशन चौक, रेलवे गुमटी चौक और बस स्टैंड स्थित प्रेमधाम मंदिर सहित शहर के सभी पूजा पंडालों से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए छठवा घाट स्थित अरुणा नदी के तट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया। ततपश्चात पुनः नगर का भ्रमण करने के बाद सभी पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।

इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भी कलश स्थापन किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तिमय संगीत व माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर श्रद्धालु मां भक्ति में लीन रहे। मान्यता है कि नवरात्र व्रत से श्री व समृद्धि प्राप्त होती है व ग्रह का कोप शांत होता है। नवरात्र के दौरान पूजा व आराधना करने वालों को मां मनोवांछित फल प्रदान करती है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...