पटना : बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है उसके बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं। खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर राजद पार्टी की ओर से पटना के कई जगहों पर तेजस्वी के लिए पोस्टर लगाया गया है।
बता दें कि राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार। यानी साफतौर पर समझ सकते हैं कि राजद के नेताओं का मानना है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दें और तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। राजद की ओर से लगातार इस तरीके पोस्टर लगाया जाता है। दरअसल, राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर यह बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







