मोकामा : मोकामा के मारवाड़ी हाई स्कूल में रावण वध समारोह की भव्य तैयारियां पूरी हो गई है। इस समारोह का उद्घाटन वरीय आईपीएस अधिकारी विकास वैभव करेंगे। इस साल रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का भव्य पुतला बनाया गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस समारोह को देखने एक लाख दर्शक पहुंचेंगे। मोकामा समेत लखीसराय से भी लोगों के आने की संभावना है। दर्शकों की अपार भीड़ की उत्पन्न संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस लिया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भीड़ पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मोकामा में पचास साल से रावण वध समारोह आयोजित हो रहा है।


















