पटना : पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार यानी 26 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह मनाई जाएगी।राजद प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें कांग्रेस के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व से मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, तारिक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और अजय कपूर व अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
आफताब आलम की रिपोर्ट


















