‘बिहार केसरी’ की जयंती पर लालू ने कहा- PM मोदी देश को दिया है धोखा, 24 में जनता देगी जवाब

पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह आज यानी गुरुवार को बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय स्थित सदाकत आश्रम में मनायी जा रही है। इस खास मौके पर राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और भोला यादव सहित कई बड़े नेता ने श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने सदाकत आश्रम में पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  आरजेडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि सदाकत आश्रम में श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन याद किया जाएगा कि हम महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक बिहार के निर्माता श्री कृष्ण सिंह का जन्मदिन मनाने इकट्ठा हुए हैं। आज देश संकट से गुजर रहा है। जो संकट का बदला हमारे मरहूम नेताओं के समय था वह संकट आज भी देश में मंडरा रहा है। जिस देश में सांप्रदायिकता आंख फाड़कर खड़ी है। राम और रहीम के बंगलों के बीच नफरत फैलाया जा रहा है, भारत के संविधान को खत्म किया जा रहा है।

लालू यादव ने कहा कि प्रजातंत्र के ऊपर आघात पहुंच रहा है, इसलिए विभिन्न दलों के लोग इकट्ठा हुए हैं। पटना में ही बैठक करके इंडिया गठबंधन की तैयारी की गई। देश के 23 दलों को एकजुट किया गया है। लोग पूछते हैं नेता कौन होगा, नेता हम आसानी से लोग चुन लेंगे। उसे चुनने में कोई कठिनाई नहीं होगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हमलोग भारी रैली करने वाले हैं। भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली का नाम होगा।

लालू यादव ने आगे कहा कि यहीं से हवा देश भर में फैलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस का सुपड़ा साफ कर दिया जाएगा। कोई दिक्कत नहीं होगी और यह लोग जा रहे हैं इसलिए काफी छटपटाहट हो रही है। इसीलिए छापा मारते रहते हैं और मुकदमा बाजी करते हैं और कोई काम नहीं है। अभी विधानसभा का चुनाव होने वाला है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सुपड़ा साफ होगा। यह लोग देश को धोखा देखकर आए थे और गलत प्रचार करके आए थे देश का पैसा विदेश में जमा है। देश के प्रत्येक नागरिकों के नाम पर 15 लाख जमा करेंगे। सबका खाता खुलवा दिए, हम भी अपना खाता खुलवा लिए। अब बताते हैं कि वहां खाता में पैसा ही नहीं है। इतना बड़ा धोखा नरेंद्र मोदी अपने देशवासियों को दिया है। इसलिए इस बार चुनाव में इनको धूल चटा देना है।

उन्होंने कहा कि हमको बड़े-बड़े जनसंघी नेता बता रहे थे। जातीय जनगणना के बाद पटना लोकसभा छोड़कर कहीं कोई सीट इन्हें नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश भर में हम आएंगे तो जाति जनगणना करेंगे और जो जरूरी भी है। सामाजिक न्याय का झंडा हमलोग बुलंद रखे हुए हैं और राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के झंडा को अपनाया है। लालू यादव ने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे। सचिवालय में श्री कृष्ण बाबू का मूर्ति है। जयंती के मौके पर राजकीय समारोह मनाया जाता है, लेकिन जब हमलोग पहुंचते थे तो सिर्फ राबड़ी देवी और मैं और भजन गाने वाले लोग होते थे। इसके अलावा और कोई लोग नहीं होते थे।

लालू ने कहा कि भूमिहार भाई लोग दावा करते थे श्री कृष्ण बाबू हमारे हैं और जन्मदिन के दिन गायब रहते थे। आधुनिक पीढ़ी के नेताओं को कहेंगे कि उनके जीवन से प्रेरणा लीजिए की अच्छा काम करेंगे तो भविष्य में आपको फूल माला चढ़ाकर लोग आपको याद करेंगे। सदाकत आश्रम के मैदान को बेहतरीन बना दिया है, इसके लिए अखिलेश सिंह को बहुत बधाई। अखिलेश सिंह एमपी मांग कर नहीं बने हैं। इनको जबरदस्ती हमने सोनिया गांधी से कहकर इनको एमपी बनवाया है। किसी और को एमपी बनवाने के लिए हमारे पास यह आए थे और हमने इनको एमपी बनवाया। जेल में थे हम, अहमद भाई को फोन कर कहा था कि इनका नाम डिक्लेअर कीजिए। श्री कृष्ण बाबू के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...