पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में अलग-अलग स्थान से दो शव मिला। पहला शव अगमकुआं से बरामद किया गया है। 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। जबकि दूसरा शव बहादुरपुर के विजयनगर स्थित घर से मिला। 24 वर्षीया युवती का शव बरामद किया गया। युवती विजयनगर में एक युवक के साथ रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















