सरकार ने बेतिया राज के लगभग 15 सौ एकड़ से भी अधिक जमीन की खोज शुरू

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां राज्य सरकार बेतिया राज के लगभग 1500 एकड़ से भी अधिक जमीन की खोज शुरू कर दी है। जिसके लिए सभी जिला के अपर समाहर्ता नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन में स्थानीय प्रशासन के देखरेख में बेतिया राज के करोड़ों के भूमि पर भू-माफियाओं के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जो यहां के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि बेतिया राज के खाता संख्या 28 खेसरा 121 पुरनाहिया मौजे में कई ऐसे के जमीन के प्लॉट है। जिस पर भू-माफिया आलीशान मकान बना कर कब्जा किए हुए है। बताते चलें कि घोड़ासहन इंडो-नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध बाजार होने के कारण यहां की जमीन करोड़ों के भाव में बिकती है। जिसके कारण भू-माफिया स्थानीय प्रशासन के साथ सांठगांठ कर के बेतिया राज के जमीन का भी सौदा खूब करते है। बहरहाल, सरकार अब फिर से जमीन का खोज बिन शुरू कर दी है तो लोगों में एक उम्मीद की किरण जग गई है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...