बेतिया राज की जमीन की खरीद बिक्री में मिली गड़बड़ी तो पहुंच गए मंत्री, की बैठक

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में बेतिया राज की जमीन की खरीद बिक्री की गड़बड़ी की सूचना के बाद भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी और विभाग के सचिव जय सिंह मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी में सभी एडीएम, एसडीम, डीएसएलआर और अंचलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री संजय सरावगी ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताते हुए कहा कि गरीबों के लिए चल रही योजनाओं में धांधली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।

Goal 2 22Scope News

जमीन अवैध तरीके से भू-माफियाओं के द्वारा खरीद बिक्री की जा रही है – मंत्री संजय सरावगी

मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बेतिया राज की जमीन अवैध तरीके से भू-माफियाओं के द्वारा खरीद बिक्री की जा रही है। जिस पर लगाम लगाने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। जो लोग भी गरीबों की हकमारी करेंगे वैसी स्तिथि में उन पर भी विभागीय कार्रवाई होगी। पूर्वी चंपारण जिले में बड़े पैमाने पर म्यूटेशन के साथ-साथ जमाबंदी की शिकायत मिल रही है। इसके बाद सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। जो भी अधिकारी और माफियागिरी ठीक से काम नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई तय है। वहीं समीक्षा बैठक में पहुंचे मंत्री को अधिकारियों ने फुल बुके देकर स्वागत किया।

यह भी देखें :

मंत्री ने सभी चंपारणवासियों से भी अपील करते हुए कहा- किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है

मंत्री सरावगी ने सभी चंपारणवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बेतिया राज की जमीन जो कई वर्षों से उनके कब्जे में है। जिनका रसीद है उनको लेकर बिहार सरकार कानून भी बना रही है। सरकार किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि लोगों को सहायता देने के लिए है। बता दें कि मोतिहारी में बेतिया राज की जमीन लगभग पांच सौ एकड़ से ज्यादा है। जिस पर काफी संख्या में लोगों ने अपना मकान भी बनाया है।

यह भी पढ़े : ‘व्यवस्थित बनाया जाएगा नगर में स्थापित पिंजरा पोल गौशाला’

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...