Commercial Advertisment

CM नीतीश के आगमन को लेकर चल रहे तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर चल रहे तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल, नालंदा जिला के हिलसा में आगामी 31 अक्टूबर का मुख्यमंत्री आगमन होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहर के सरदार पटेल कॉलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण व कॉलेज के प्रशासनिक का उदघाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीओ सुधीर कुमार एव डीएसपी सुमित कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से लेकर कॉलेज के इर्द गिर्द मकान का भी सत्यापन कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर व्यवस्था और मजबूती के साथ बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया।

फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड, बाहन पार्किंग और पंडाल का निर्माण चल रहा है। इस मौके पर बीडीओ अमर कुमार, सीओ सोनू कुमार, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...