धनबाद में हुई विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक, गायब रहे पदाधिकारियों को शो कॉज

धनबादः झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक धनबाद सर्किट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चाईबासा विधायक दीपक बीरूवा ने की। मौके पर देवघर विधायक नारायण दास के अलावे जिले के तमाम कनीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक से कई वरीय पदाधिकारी गायब रहें, जिसको लेकर समिति ने कई विभागों के वरीय पदाधिकारियों को शो कॉज किया है।

वहीं बैठक संपन्न होने के बाद समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य विधायकों ने बताया कि राज्य भर में हजारों मामले लंबित हैं जबकि धनबाद में 37 मामले लंबित थे जिसमें से मुख्य रूप से डीएमएफटी, जल संसाधन, सड़क परिवहन, जेरेडा, शिक्षा विभाग समेत लगभग 20 मामलों का निष्पादन आज की बैठक में कर दिया गया है।

कई विभाग बरत रहे हैं लापरवाही

कई विभागों के द्वारा कार्य के प्रति काफी लापरवाही देखी गई है। ऐसा लग रहा है कि जिले के वरीय अधिकारी विधानसभा समिति के सामने आना जरूरी नहीं समझने एवं वे उठाए गए प्रश्नों को संजीदगी के साथ निष्पादित करने के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। कई विभाग के वरीय अधिकारियों को शोकॉज किया गया है।

कल कुछ स्थान पर स्थल भ्रमण भी किया जाएगा एवं विधानसभा समिति अपना रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा भी करेगी।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...