पटना : आने वाले पर्व त्योहार को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दीपावली, भईया दूज और छठ पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि 24 कंपनी बिहार विशेष पुलिस बलों की तैनाती बिहार में होगी। दीपावली और छठ पर्व को लेकर अश्वरोही दल की भी तैनाती की जा रही है। 15 दिनों पर्व त्यौहार का समय है। ऐसे में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा दृष्टिकोण से बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से तैयारी की गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















