एचइसी के प्रभारी प्रबंध निदेशक के साथ श्रमिक संघों की हुई बैठक

रांची: एचइसी प्रभारी मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कोणु सदाशिव मूर्ति के साथ श्रमिक संघों की बैठक हुई, बैठक में राणा संग्राम सिंह ने कर्मचारियों की मांगें रखते हुए कहा कि एचइसी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, आपसे काफी उम्मीद है.

आप इसे बचा लीजिये. उन्होंने सीएमडी को बताया कि 18 महीने से अधिकारियों और 16 महीने से कामगारों का वेतन लंबित है. इस पर सीएमडी ने कहा कि एचइसी में बहुत क्षमता है, लेकिन उस क्षमता का

उपयोग नहीं हो रहा है, उत्पादन आवश्यक है. बिना उत्पादन किये कर्मचारियों को वेतन भुगतान कैसे होगा कार्य योजना शुरू करने के लिए कहां से फंड आयेगा.

उन्होंने कहा कि हमें हर क्षेत्र को देखकर पूंजी इकट्ठा कर उत्पादन के लिए रॉ मेटेरियल का जुगाड़ करना है. राणा संग्राम सिंह ने से मुख्य प्रबंध निदेशक को बताया कि कर्मचारियों के लिए कैंटीन सेवा बंद है. वेलनेस सेंटर में जीवनोपयोगी दवा नहीं है. उन्होंने बताया कि एचइसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं, भविष्य निधि के का पैसा जमा नहीं हो रहा है. इस दौरान

नगर प्रशासन के क्षेत्र में कई जगहों पर । विवाद में फंसी बकाया राशि व ठेकेदारों के भुगतान पर भी चर्चा हुई बैठक में निदेशक कार्मिक एके बेहरा, निदेशक उत्पादन एसडी सिंह, दीपक दुबे, संजय सिन्हा, प्रशांत, पुरषोत्तम, देवा देवघरिया, श्रमिक संघों की तरफ राणा संग्राम सिंह, लीलाधर सिंह, रमाशंकर, जीतुलोहरा, वेद सिंह, लालदेव सिंह, महली, रजवार, दिलीप कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, एसजे मुखर्जी, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह आदि मौजूद थे.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...