नालंदा : पुलिस अकादमी राजगीर में आज यानी शुक्रवार को दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया है। जहां 65वीं बैच के कुल 57 परिक्षवान डीएसपी ने पासिंग परेड समारोह में भाग लिया है। जिसमे 22 महिला पुलिस उपाधीक्षक ने भी इस पासिंग परेड समारोह में भाग लिया है। इस पासिंग परेड समारोह के पूर्व सभी को घुड़सवारी, आईपीसी एक्ट और तैराकी समेत अन्य सभी तरह की प्रशिक्षण दिया गया है। पासिंग परेड समारोह में बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी ने भाग लिया है।
इस दौरान डीजीपी आरएस भट्ठी ने कहा कि बिहार में पुलिस पदाधिकारी की कमी को आज कुछ हदतक कम किया गया है। उन्होंने सभी नए पुलिस उपाधीक्षक से कहा कि सभी ईमानदारी पूर्वक कार्यो का निर्वहन करने की काम करें। जिसे की बिहार के अलावा आपका और आपके परिवार की बदनामी से बचाया जा सके।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







