सत्ता कें केंद्र में भोगनाडीह, सीएम के अलावे बाबूलाल संथाल परगना में, आखिर क्या है इसके मायने

साहिबगंजः साहिबगंज का भोगनाडीह राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम हो गया है। यही कारण है कि तमाम बड़े नेता भोगनाडीह की तरफ रुख कर रहे हैं। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल संताल परगना के दौरे पर है इस दौरान के कई कार्यक्रमों के साथ सरकार की कई योजनाओं का तोहफा राज्यवासियों को दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ जनता श्रमिक संघ का प्रदर्शन, घंटो बाधित रहा काम

इसके साथ आदिवासी आने वाले चुनाव के नजरिये से काफी अहम हो गए हैं। इसीलिए इस भोगनाडीह के दौरे पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंच गए हैं। कहने को तो यह सिर्फ एक दौरा है पर इसी के जरिये बाबूलाल आदिवासियों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी खूंटी में जनता को कर चुके हैं संबोधित

यहीं कारण है कि यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आदिवासियो की पावन धरती में आए। खूंटी से उन्होने लाखों आदिवासियों को संबोधित भी किया था। अपने संबोधन में पीएम ने कहा भी था कि वे आदिवासियो का कर्ज चुकाने आए हैं। अब इसी के नक्शे कदम पर प्रदेश भाजपा भी चल रही है। चुनाव आते ही नेता अब आदिवासियों को टारगेट कर रही है।

ये भी देखें- Baghmara में आउटसोर्सिंग पर आदिवासी दम्पति रैयत ने सैकड़ों आदिवासियों के साथ किया कब्जा

आज से लगभग तीन महीने पहले विधायक इरफान अंसारी का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा कि कोई आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है। मालूम हो कि अगस्त के महीने में सरकार की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के विधायक ने बाबूलाल मरांडी को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने यह कहा था कि कोई आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है।

वजह साफ है कि यदि झारखंड के साथ-साथ सत्ता में शीर्ष पर पहुंचना है तो इसका जरिया आदिवासी समाज ही है। आदिवासी समाज अभी राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण हो गया है।

 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...