पाकुड़ के बड़ाकुटलो गांव पहुंचे सांसद विजय हांसदा कहा- बीजेपी लाश पर भी राजनीति कर रही है

पाकुड़ः जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़ाकुटलो गांव में कुछ दिनों पहले बीमारी के चपेट में आने से पांच बच्चों की मौत होने की घटना के बाद आज राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा बड़ाकुटलो गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको आर्थिक मदद की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनका हाल-चाल जाना।

बीजेपी लाश पर भी राजनीति कर रही है

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग विकास के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं और आगे भी कार्य जारी है। आगे उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर सभी का स्वास्थ जांच कर इलाज कर रही है। सांसद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लाश पर भी राजनीति कर रही है।

बीमारी2 22Scope News

ये भी पढ़ें- देवकीनंदन ठाकुर ने ली राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की सदस्यता, महासंरक्षक घोषित

सांसद ने कहा कि बीजेपी को राजनीतिक करना ही है तो विकास पर करें उन्होंने कहा कि आवास, ग्रीन कार्ड, पेंशन सरना कोड जैसे मुद्दे पर बात क्यों नहीं करती। सांसद ने कहा कि सड़क और पानी की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के साथ चर्चाएं की जा रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...