Advertisment

लिट्टीपाड़ा में कल्पना सोरेन ने की जनसभा, विजय हांसदा के लिए मांगा वोट

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा विधानसभा के करीयोडीह आम बगान मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची।

लिट्टीपाड़ा में कल्पना सोरेन की जनसभा

यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों को गिनाया और राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने लॉबिन हेंब्रम पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह वोट कटवा हैं।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में हो चुकी है। इसके अलावा दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...

Hazaribagh CHC News: जच्चा और नवजात की मौत से भड़का आक्रोश,...

Hazaribagh CHC News: मंगलवार को बरकागाँव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद...

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...