सऊदी अरब में फंसे राज्य के 45 मजदूर, वापसी की गुहार

रांची: झारखंड के 45 प्रवासी मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. इन लोगों को कंपनी पांच महीने से मजदूरी नहीं दे रही है.

जिससे इनके समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा बताते हुए सरकार से वतन वापसी कराने और बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगायी है.

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से इनकी मदद करने की अपील की है.

मजदूरों में बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पोखरिया के जगदीश महतो, गोनियाटो के रामचंद्र महतो, गोमिया प्रखंड के करी के प्रदीप महतो, सीधाबारा के मनोहर महतो, गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, बेको के संतोष साव, महेश साव, कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो, रीतलाल महतो, विजय महतो, मुंडरी के अशोक महतो, जरमुने के सोहन, डुमरी प्रखंड के बरियारपुर के इंद्रदेव महतो, चैनपुर के राजेश महतो, पोरदाग के गणेश साव, डुमरी के सुभाष, जानकी महतो, हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामू के सहदेव राजवार, रूपलाल महतो, करगालो के बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, शीतल महतो, रोहित महतो, मेघलाल महतो, रंजन राज मेहता, सारूकुदर के भैरी महतो, उच्चाधाना के सुकर महतो, नंदलाल महतो, लोकनाथ, सुनील, बलकमक्का के तिलक महतो आदि शामिल हैं.

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...