Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

करणी सेना प्रमुख की हत्या के विरोध में समर्थकों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे देश मे भूचाल आ गई है। इसी दौरान आज औरंगाबाद में भी करणी सेना के समर्थकों ने आक्रोश मार्च निकाला और कैंडिल जलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान करणी सेना समर्थकों ने कई क्रांतिकारी नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि तुम कितना सुखदेव मारोगे, हर घर से सुखदेव निकलेगा। सुखदेव सिंह के हत्यारों को गोली मारो। जबतक सूरज चांद रहेगा, सुखदेव तेरा नाम रहेगा।

इस तरह आक्रोशपूर्ण नारों के साथ औरंगाबाद के रमेश चौक पर हजारों की भीड़ में उपस्थित करणी सेना के सदस्यों ने एकत्रित होकर हाथों में तख्ती और बैनर लेकर शहर के रमेश चौक को घंटों जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। करणी सेना के सदस्यों ने बताया कि करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के पीछे मौजूदा राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से दोषी है। इन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका जताया था जिसको लेकर राजस्थान प्रशासन को लिखित शिकायत भी दिया था। लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद भी उक्त आवेदन पर राजस्थान सरकार एवं स्थानिए प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

बीते चुनाव के मध्य नजर इनकी लाइसेंसी हथियार भी प्रशासन के द्वारा जमा करा ली गई थी। हत्यारों ने घर में घुसकर हरदिल अजीज हिंदू समर्थित करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या कर दी। जिसके लिए राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन दोषी है। समर्थकों ने भारत सरकार से कानून में बदलाव करने की मांग किया है। समर्थकों ने यह भी कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर सरकार हत्यारे को चिन्हित कर कानूनी कारवाई नहीं करती है, तो हम सभी करणी सेना समर्थक जवाब देना भी अच्छी तरह से जानते हैं।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...