‘पुलिस की लापरवाही के कारण एक परिवार को जीना हो गया है हराम’ 

औरंगाबाद : औरंगाबाद पुलिस की लापरवाही के कारण एक परिवार को जीना हराम हो गया है। गांव के ही कुछ दबंगों ने केस नहीं हटाया तो जान से मारने की धमकी दी। मदनपुर थाना क्षेत्र के पटवधि गांव का मामला है। बता दें कि औरंगाबाद मदनपुर के पटवधि ग्राम में कुछ ग्रामीणों के द्वारा 11 अक्टूबर को एक महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसको तथा उसके परिजन को जमकर पिटाई कर दिया गया था। जिसमें दो महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई थी।

घटना की शिकायत आवेदन के माध्यम से पीड़िता के द्वारा मदनपुर थाना को दिया गया लेकिन मदनपुर थाना की पुलिस आवेदन लेने से इनकार कर गया था। जिसके कारण पीड़िता ने औरंगाबाद पुलिस कप्तान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस कप्तान के आदेशानुसार मदनपुर थाना में प्रथमिकी दर्ज किया था। जैसे ही मदनपुर थाना की पुलिस मामले की जांच करने पटौदी ग्राम पहुंचा मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ किया।

आपको बता दें कि पुलिस के लौटने के बाद गांव के दबंगों ने पीड़ित के घर पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा और केस हटाने को लेकर धमकी भी दिया। जिसको लेकर पीड़ित के परिजन में काफी भय बना हुआ है। जिसका एक लिखित आवेदन मदनपुर थाना को भी दिया गया है। लेकिन पुलिस वालों के द्वारा पीड़ित को कोई सहायता प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने आज मीडिया के कैमरा के सामने आकर अपने सुरक्षा का गुहार जिला के पुलिस कप्तान से लगाया है। अगर सहायता प्रदान नहीं हुआ तो सुसाइड करने की भी बात कहा है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...