पटना : आखिरकार पटना जिला प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से पटना कॉलेज के चार हॉस्टल मिंटो, जैक्सन, इकबाल और नदवी को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। हॉस्टल को गुरुवार की शाम सील कर दिया गया। हॉस्टल खाली करने की कार्रवाई सुबह से ही जारी थी। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पटना कॉलेज कैंपस में बनाए गए टीओपी के जवान मुस्तैद रहे।
बता दें कि सभी हॉस्टल में पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची और कमरों को सील किया जाता रहा जब हॉस्टल सील होने की कार्रवाई पूरी हो गई तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही महीनों के अंतराल में यह दूसरी बार है जब पटना कॉलेज के हॉस्टल को खाली कराया गया है। बताते चलें कि पटना विश्वविद्यलाय में बीते कुछ दिन पहले बमबाजी की घटना के बाद कालेज प्रशासन और जिला प्रशासन हॉस्टल को पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसी घटना को देखते हुए पटना पुलिस ने हॉस्टल को खाली कर सील कर दिया है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















