Advertisment

जमशेदपुर : सोनारी का एक परिवार पहुंचा एसएसपी दरबार, कहा झूठे मामले में फसा रहा पड़ोसी

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी सीमा शाह अपने एवं अपने परिजनों पर पड़ोसी सूरज रजक एवं उनके पिता कैलाश रजक व अन्य द्वारा मारपीट कर एससी/ एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची । उन्होंने एसएसपी से पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की ।
सीमा शाह ने बताया कि वे और उनका परिवार काफी गरीब तबके के हैं । उन्हें एससी/ एसटी एक्ट के तहत फसाया जा रहा है । अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो परिवार सहित पुलिस मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी । उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पड़ोसी सूरज रजक उसके पिता व अन्य ने बाइक पार्किंग को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, और उनके घर पर तोड़-फोड़ की थी, लेकिन पुलिस ने उल्टा कार्रवाई करते हुए एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है । अब पूरा परिवार भयभीत है।

Highlights

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...