रांची: गुरूवार की शाम 7बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक होगी।
बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी सहित संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं विधायकगण शामिल होंगे।
आगामी 15 दिसंबर से आहूत झारखंड विधानसभा सत्र के पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में 14दिसंबर गुरुवार को शाम 7बजे से प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है।

















