Advertisement
Advertisement

चार डिग्री गिरा राजधानी का पारा

रांची: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. पूर राज्य में भी इसका असर दिखने लगा है.

हालत यह है कि पिछले पांच दिनों में राजधानी का तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरा है. 10 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री के आसपास था, जो 15 दिसंबर को गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आयी है और यह आगे भी जारी रहेगी. अगले चार दिनों में राजधानी के शहरी इलाकों का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेसि से नीचे जाने का अनुमान है. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इस सीजन का यह सब ठंडा दिन रहा.

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कांके और मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि रहा. पलामू प्रमंडल में भी मैदानी इलाकों से आनेवाली ठंड का असर दिख रहा है. वहां, के जिलों का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा.

छह दिनों का न्यूनतम तापमान
10 दिसंबर 12.4 डिग्री सेसि
11 दिसंबर 10.1 डिग्री सेसि
12 दिसंबर 10.1 डिग्री सेसि
13 दिसंबर 10 2 डिग्री सेसि
14 दिसंबर 9.0 डिग्री सेसि
15 दिसंबर 8.4 डिग्री सेसि

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...