CM नीतीश ने PMCH का किया दौरा, भवन निर्माण कार्यों का लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएमसीएच के हॉस्पिटल ब्लॉक के पास स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माणाधीन कार्य और मास्टर प्लान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात् कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट वर्क की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि 48 एकड़ में फैले पीएमसीएच का पुनर्विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। 5,462 बेड का यह अस्पताल बनेगा। इसका निर्माण कार्य तीन फेज में कराया जा रहा है। पहले फेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रथम फेज में 2,073 बेड का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और उसके बाद दूसरे तथा तीसरे फेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों को बेहतर ढंग की आधुनिक तकनीक से युक्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां कार्य करनेवाले चिकित्सकों से लेकर कर्मियों तक के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के रहने के लिए भी बेहतर ढंग से छात्रावास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पहले फेज का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दूसरे और तीसरे फेज का निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी होगी।

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पीएमसीएच पहुंचने में कम समय लगे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री पाटलि पथ पर रुके और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाटलि पथ और नेहरु पथ के बीच सीधा संपर्क बनाने की योजना पर काम करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य, पथ निर्माण तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...