Advertisement
Advertisement

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में युवती ने फांसी लगाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान मोहनी बाला के रूप में हुई है.

युवती के चाचा रविन्द्र कुमार सरियार ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर की रात भतीजी खाना खाने के बाद कमरे में चली गयी. शनिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो बाहर से आवाज लगायी. अंततः खिड़की से कमरे के अंदर देखने पर उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा गया.

फिर कमरे का दरवाजा तोड़ भतीजी का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि नीतीश राणा नामक लड़का से देर रात तक उसकी फोन
पर चैटिंग हुई है. भतीजी की शादी तय हो गयी थी. पांच फरवरी 2024 को उसकी शादी थी. इसकी जानकारी होने पर नीतीश ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया.

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...