द अफ्रीका के खिलाफ नयी शुरुआत करने उतरेगा भारत

रांची: विश्व कप के फाइनल में पराजय का कड़वा स्वाद चखने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होनेवाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इस प्रारूप में नयी शुरुआत करने के लिए उतरेगी, जिसमें नयी पीढ़ी के उसके कई खिलाड़ी अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब होंगे.

2025 में होनेवाली आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भारत ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए भी अपने नये खिलाड़ियों को आजमाने का यह बेहतरीन मौका होगा.

विराट और रोहित ने पिछले डेड़ दशक में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी है, लेकिन अब उनका करियर अवसान पर है. ऐसे में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है. ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान केएल राहुल पर रहेगा, जो तीन मैच की सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे.

टीम इस प्रकार हैं
भारत :

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप, आकाश दीप.

दक्षिण अफ्रीका:

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, राजा हॅड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन, लिजाद विलियम्स.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...