व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखे निकाली, नदी में फेंका शव!

बोकारोः बोकारो में अपराधी बेखौफ होकर ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं, मानो कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।

व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखे निकाली, नदी में फेंका शव!

ताजा घटना बोकारो के वस्तु बिहार फेज वन के समीप जोरिया नदी की है, जहां नदी में फेंका गया शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।

ये भी देखें-आदिवासियों और जल जंगल जमीन की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, विपक्ष पर बरसे नलिन सोरेन

12 दिसंबर से गायब था मृतक

शव की शिनाख्त राजाराम शर्मा उर्फ राजू शर्मा के रूप में की गई हैं जो फुदनीडीह गांव का निवासी है। परिजनों के मुताबिक वह 12 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे घर से निकला हुआ था, जो वापस घर नहीं लौटा। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। शव मिलने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों से हत्या की आशंका जताई है। हत्या इतनी बेरहमी से किया गया है कि उसकी दोनों आंखे निकाल ली गई है।

ये भी पढ़ें- दलित महिला के लिए न्याय की मांग पर आमरण-अनशन पर बैठी महिलाएं

घटना चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है।परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाया है। परिजनों ने पुलिस मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। मृतक का बाइक अभी भी बरामद नहीं किया गया है तथा खबर लिखें जाने तक शव को परिजन पुलिस को ले जानें नहीं दे रहे हैं।

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...