कठपुतली पूर्व मेयर अरुणा शंकर जी आप अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना बंद करिए-अभिषेक सिंह

मेदिनीनगरः युवा झामुमो नेता सह समाजसेवी अभिषेक सिंह ने पूर्व मेयर अरुणा शंकर पर उनके कार्यकाल में हुए सैकड़ों, करोड़ों रुपये के घोटाले का मास्टर माइंड बताया है। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम के करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार पूर्व मेयर अरुणा शंकर के नेतृत्व में ही हुआ है।

जब विपक्ष ने सवाल खड़े करना शुरू किया तो माननीय पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कीचड़ उछालना शुरू कर दिया। पूर्व मेयर अरुणा शंकर के कार्यकाल को इतिहास याद रखेगा जहां सिर्फ़ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया ।

हमारे परिवार ने शहर की बड़ी आबादी को बसाने का काम किया है, हमने सरकारी तालाब की ज़मीन हड़पकर अपना व्यवसाय खड़ा नहीं किया। जाँच तो ज़रूर बैठेगी, जनता को आपने बार-बार झूठ बोला है। सरकारी ज़मीन को वापस लिया जाएगा ।ट

पैराशूट लगाकर उतरना हमारी परंपरा नहीं है

कठपुतली पूर्व मेयर जी आपको यह जानकर प्रसन्नता होनी चाहिए की हमारा परिवार दशकों से लोगों के बीच में है आपकी तरह पैराशूट लगाकर उतरना हमारी परंपरा नहीं है। यदि हम्मीदगंज की इतनी ही चिंता है तो पाँच साल पहले कहाँ थे ? पहले जाँच क्यों नहीं करवा लिया ? कहा जाता है कि पूर्व में भाजपा सरकार में शंकर परिवार की पहुँच ऊपर तक थी तो हम्मीदगंज से संबंधित विषय पर जाँच करवाने में आप असफल क्यों हो गए ?

हमारे परिवार पर कीचड़ उछालने से आपको कुछ प्राप्त नहीं होगा

मेदिनीनगर की जनता को तो आपने सिर्फ़ भ्रष्टाचार से भरे हुए कार्यकाल दिया है लेकिन हमारे परिवार ने लोगों को सिर्फ़ बसाने का काम नहीं बल्कि उनके हर सुख और दुख के हिस्सा बने हैं। कठपुतली पूर्व मेयर अरुणा शंकर से यह आग्रह है कि आप अपना सूत्र मजबूत करें, क्योंकि हमारे परिवार पर कीचड़ उछालने से आपको कुछ प्राप्त नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- माकपा की जनसुनवाई कार्यक्रम में वृंदा करात ने सरकार पर बोला हमला

लेकिन आपके सूत्रों ने आपको हराने के लिए दिन रात एक दिन कर दिया है। शायद यही वजह है कि आप अनर्गल बातें करके जनता को भ्रमित करना चाहती हैं। आपके संपर्क सूत्र कमजोर हैं जो आप तक ग़लत जानकारी पहुँचाने का काम कर रहे हैं। कृपया अपनी जानकारी को दुरुस्त करिए आख़िर कब तक बैशाखी के सहारे आप कब तक राजनीति करेंगी।

Saffrn

Trending News

CM नीतीश के इस्तीफे के बाद भावुक हुए मंत्री अशोक, मीडिया...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंत्री अशोक चौधरी भावुक हो गए। अशोक...

BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक,...

पटना : भाजपा अगले महीने स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। स्थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...

नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी का BJP पर बड़ा आरोप,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफे पर विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष...

PDS Kerosene Policy: झारखंड में LPG-बिजली वाले परिवार हो सकते हैं...

PDS Kerosene Policy: झारखंड सरकार पीडीएस के तहत केरोसिन योजना में बदलाव की तैयारी में है। LPG और बिजली वाले परिवारों को बाहर करने...

MLA से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन का भावुक पोस्ट,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img