Advertisment

पीडीएस दुकानदार द्वारा की गई अनियमितता की अधिकारियों ने की जांच

बोकारोः पीडीएस दुकानदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की जांच गठित टीम के द्वारा की गई। जांचकर्ता के मुताबिक वित्तीय अनियमित पाई गई है। घटना बोकारो के सेक्टर वन स्थित धोबी मोहल्ला के विकास नगर की है।

मालूम हो कि 23 दिसंबर को पीडीएस दुकानदार किशोरी सिंह के द्वारा टेंपो पर खाद्यान्न को लोड कर कालाबाजारी करने के लिए ले जाया जा रहा था।

ग्रामीणों ने की थी शिकायत

इसके बाद मोहल्ले द्वारा की गई विरोध के बाद पीडीएस दुकानदार को मौके से पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। मामले की जांच कर रहे प्रखंड पदाधिकारी चास ने बताया कि स्थानीय लाभुक सच्चिदानंद के द्वारा बताया गया था की पीडीएस दुकानदार अंधेरे में सरकारी राशन को गाड़ियों में लोड कर बाजार में ले जा रहा था।

ये भी पढ़ें- CBSE ने झारखंड-बिहार के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द की

इस दौरान दुकानदार के मजदूरों द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर वितरण पंजी पर लाभुकों से हस्ताक्षर बनवा तो लिया गया लेकिन लाभुकों को राशन उपलब्ध नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि यह घोर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। वे पीडीएस दुकानदार के खिलाफ जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...