बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक खत्म, आगामी चुनाव को लेकर हुई गहन चर्चा

338
Advertisment

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। बैठक में भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक को अहम बताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी के अलावा बीजेपी विधायक बैठक में मौजूद रहे।

Advertisment

आपको बता दें कि बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा की गई। वहीं बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातें करते हुए विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि आज की बैठक में संगठन मजबूती को लेकर गहन मंथन किया गया है। साथ ही बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर पार्टी कैसे जीत हासिल करेगी इसपर भी विशेष चर्चा की गई।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Advertisement