CM के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज डीसी समेत कई के ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची: मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज के डीसी समेत कई स्थानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है. रातू रोड के शिवपुरी स्थित प्रेस सलाहकार के घर आज सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है.

घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं. वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के करीबी कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है.

इसके साथ ही अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार के ठिकाने के अलावा हजारीबाग डीएसपी राजेंद्र दुबे के आवास, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित आवास में भी छापेमारी कर रही है.

साहिबगंज में खोदनिया ब्रदर्स और पूर्व विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम तलाशी ले रही है. इसके अलावा कोलकाता में अभय सरावगी और होटवार जेल के एएसआई अवधेश कुमार के ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

 

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...