तीन हफ्ते में बच्चे को नहीं ढूंढ़ा तो एसपी को पेश होना होगाः हाईकोर्ट

रांची: साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में आरोपी कुलदीप साह की दो क्रिमिनल अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

जस्टिस एसएन प्रसाद को कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि विधि विज्ञान निदेशालय व प्रयोगशाला रांची से बरामद बच्चे की डीएनए रिपोर्ट 12 दिसंबर को प्राप्त हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें-बैठक को लेकर विधायकों का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु 

इसमें पुष्टि हो गई थी कि पुलिस द्वारा बरामद बच्चे का डीएनए पीड़ित पिता से मैच नहीं कर रहा है, तो फिर लापता दोनों बच्चों को खोजने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

कोर्ट ने अगली सुनवाई में भी अनुसंधानकर्ता को फिर से सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि 3 सप्ताह में लापता बच्चों को ढूंढ़ा जाए, अन्यथा साहिबगंज एसपी को कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित होना होगा।

ये भी पढ़ें-ईडी की छापेमारी जारी, होटवार से मिले है कई सबूत, जांच जारी

बता दें कि विधि विज्ञान निदेशालय, रांची के डिप्टी डायरेक्टर बृज कुमार ठाकुर ने हाइकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है।

इसमें उन्होंने बताया है कि कोर्ट ने 8 नवंबर 2023 को विधि विज्ञान निदेशालय से बरामद बच्चे व उसके पिता की डीएनए रिपोर्ट मांगी थी। डीएनए रिपोर्ट में बरामद बच्चे और उसके पिता का डीएनए मैच नहीं हुआ है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...