रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के महान खिलाड़ी एमएस धोनी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। धोनी को ये धोखाधड़ी किसी और से नहीं बल्कि उसके दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर ने लगाया है।
जानकारी के अनुसार मिहिर दिवाकर ने धोखाधड़ी कर धोनी को 15 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। इसको लेकर धोनी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
मुनाफे का सारा शेयर हड़प गया अर्का स्पोर्टस
जानकारी के अनुसार 2017 में अर्का स्पोर्टस कंपनी के दो अधिकारियों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के साथ विश्वस्तर का क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
ये भी पढ़ें- धनबाद में 50 हजार करोड़ के कोयले की लूट हुई है-ढुल्लू महतो
जिसके तहत क्रिकेट अकादमी के मुनाफे पर धोनी का भी शेयर बनता था परंतु अर्का स्पोर्टस ने ऐसा नहीं किया और सारा मुनाफा खुद रख लिया। धोनी को मुनाफे का पैसा नहीं दिया गया, जिसके कारण धोनी का अच्छा खासा नुकसान हुआ।

















