एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े करदाता बने एमएस धोनी, जानिए कितना किया भुगतान

रांची : एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े करदाता बने एमएस धोनी- भारतीय

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी

एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बन गए हैं.

कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी उनकी आमदनी करीब 130 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही

झारखंड में सबसे अधिक व्यक्तिगत कर देने का रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष इन्हीं के नाम रहा है.

38 करोड़ रुपये का किया भुगतान

उन्होंने अग्रिम कर के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 38 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है. गत वर्ष की तुलना में अग्रिम कर की यह राशि 8 करोड़ रुपये अधिक है. पिछले साल वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ रुपये के अग्रिम कर का भुगतान किया था. मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी आईपीएल से सबसे अधिक हुई है. कोरोना संक्रमण में कमी के बाद केंद्र सरकार ने आईपीएल को अनुमति दे दी थी.

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले धोनी ने छोड़ दी कप्‍तानी

इधर इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी छोड़ दी. धोनी ने रविंद्र जडेजा को अपने उत्तराधिकारी के रूप में कप्‍तान बनाया है. आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही वे लगातार सीएसके के लिए कप्‍तानी कर रहे. धोनी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट की दो विधाओं को अलविदा कह चुके हैं.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...