फर्जी सिम से करते थे लोगों से ठगी, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीहः गिरिडीह जिले से पुलिस के द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस बार पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी शनिवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।

फर्जी सिम का प्रयोग करके करते थे ठगी

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए आम लोगों से ठगी कर रहें हैं।

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक ईजी बागे, पुअनि सरोज कुमार मण्डल, गौरव कुमार, सअनि संजय मुखियार, गजेन्द्र कुमार, आरक्षी साकेत वर्मा, आरक्षी सौरभ सुमन, आरक्षी जितेन्द्र नाथ महतो, आरक्षी आशुतोश कुमार रंजन, हवलदार सुरेश यादव के द्वारा छापामारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 को नामजद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह का रहने वाला लक्ष्मण मंडल, दिनेश मंडल, मिनेश मंडल, जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिर्गा का रहने वाला बलराम मंडल, प्रकाश मोहली, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गेनरो का रहने वाला जागेश्वर साव और गादी का रहने वाला मनीष कुमार मंडल शामिल है। जबकि पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा का रहने वाला छोटी मंडल नामजद है।

16 मोबाइल समेत कई सामान बरामद

वहीं गिरफ्तार इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 16 मोबाइल, 16 सिम, 05 एटीएम, 02 पासबुक, 02 क्युआर कोड, 01 बजाज पल्सर बाइक, जबकि 01मारूति सुजुकी XL6 कार बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- नगर परिषद ने बलपूर्वक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने बयान में बताया कि ये लोग रैंडम नम्बरों पर सीरियल कॉलिंग कर बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया बिजली का भुगतान करने के लिए कहते हैं अन्यथा बिजली का कनेक्शन काटने की बात कहकर डराते हैं।

अबतक कुल 155 साइबर अपराधी गिरफ्तार

उसके बाद झांसे में लेकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप अल्पेमिक्स, एनी डेस्क, टीम व्यूवर आदि का लिंक भेजकर इंस्टॉल करवा कर ठगी करते है। वहीं फर्जी बैंक कर्मी बनकर लोगों से ओटीपी, पासवर्ड लेकर, वृद्धा पेंशन योजना का प्रलोभन, फर्जी सिम उपलब्ध कराना जैसे काम कर ठगी करते हैं।

एसपी ने बताया कि अबतक कुल 155 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 14 लाख 37 हजार 310 रूपये नगद बरामद किया जा चुका है।

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...