Advertisment

निमंत्रण ठुकराने पर बोले प्रशांत, कहा- ये उनका विवेक और उनकी इच्छा

बेगूसराय : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। सियासत से लेकर खेल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को भी कार्यक्रम में आने का न्योता मिला है। लेकिन कांग्रेस ने न्योते को अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस के अलावा भी विपक्ष के कई नेताओं ने निमंत्रण को ठुकराया है। बेगूसराय में पत्रकारों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से कांग्रेस द्वारा निमंत्रण अस्वीकार किए जाने को लेकर सवाल किया।

इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि निमंत्रण स्वीकार करना या अस्वीकार करना कांग्रेस का निर्णय है। जो लोग मंदिर निर्माण करवा रहे हैं, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवा रहे हैं, निमंत्रण दे रहे हैं वो किनको निमंत्रण दे रहे हैं ये उनकी इच्छा है, उनका विवेक है। वहीं जो लोग निमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं या अस्वीकार कर रहे हैं ये उनका विवेक और उनकी इच्छा है। हमने भी खबरों में पढ़ा कि कांग्रेस ने विचार-विमर्श करने के बाद ये तय किया है कि वो राम मंदिर की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं बनेंगे।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...