पूर्व IPS अधिकारी के खाते से रुपए उड़ाने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद से आज दिल्ली साइबर थाना की पुलिस ने पूर्व आईपीएस के खाते से रुपए उड़ाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को औरंगाबाद के नवाडीह मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। सायबर अपराधी के गिरफ्तारी से पूर्व दिल्ली पुलिस ने दानापुर से भी एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दिल्ली से आए साइबर इंस्पेक्टर तलबिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली निवासी एक पूर्व आईपीएस के खाते से को 41 हजार रुपए साइबर अपराधियों के द्वारा उड़ा लिए गए थे। जिसकी सूचना उनके द्वारा 27 दिसंबर को दिल्ली साइबर थाने को दिया गया। जिसके उपरांत थाने में प्राथमिकी दर्ज उसकी तकनीकी जांच की गई तो जानकारी मिली कि पूर्व आईपीएस के खाते से उड़ाए गए रुपए बिहार के दरभंगा जिले स्थित एक बैंक के खाते में जमा किया गया है।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जब छापेमारी की गई। जिसमें दरभंगा के सायबर अपराधी सचिन झा को दानापुर से और उसकी निशानदेही पर दूसरे शातिर साइबर अपराधी नावाडीह निवासी जहूर अली के पुत्र मो. साकिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में और लोग संलिप्त है जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...