मंत्री विजय चौधरी ने कहा- गरीबी को हटाने में सफल रहा बिहार प्रदेश

पटना : बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आज पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने एक बड़ी बात कह दी। विजय चौधरी ने कहा कि बड़ी बात ये है कि अभी नीति आयोग और यूएनडीपी की सम्मिलित रिपोर्ट आई है। पिछले दशकों में गरीबी कम करने या लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने को लेकर नीति आयोग और यूएनडीपी की एक संयुक्त रिपोर्ट आई है। बिहार के लोगों को बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार प्रदेश गरीबी को हटाने में सफल रहा है। 2005 से ही हमारे सीएम नीतीश कुमार का यह प्रयास रहा है।

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इसकी पहचान न केवल देश ले रहा बल्कि अंतराष्ट्रीय तक यह बात हो रही है। आने वाले समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का भविष्य चमकदार रहेगा। हमारे नेतृत्व की खासियत सुसासन रही है और न्याय के साथ विकास रहा है। आने वाले समय में भी सीएम नीतीश के नेतृत्व को मजबूत रखेंगे।

सीट शेयरिंग पर विजय चौधरी ने कहा कि नाराज कौन है ये आपलोग से ही पता चलता है। हमारी पार्टी में न कोई नाराज है न किसी तकलीफ में है। चीजें जल्दी तय हो ये अच्छी बात होती है। सीट शेयरिंग जल्दी होता तो अच्छा होता। सबलोग लगे हैं, हमारे गठबंधन में कोई नाराज नहीं है। हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है। राजद के साथ कांग्रेस और वामपथी के साथ समझौता था वो पहले से साथ है। उन लोग का हो गया होगा। हमारी पार्टी अभी जननायक कर्पूरी ठाकुर की कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं।

भाई वीरेंद्र के बयान पर विजय चौधरी कहा कि हमारा गठबंधन सब के साथ है। लालू यादव की पार्टी के साथ हमारा गठबंधन हुआ है। संयोजक को लेकर कहा कि हमारी बात आप गंभीरता से नहीं लेते। हमलोग शुरू से कह रहे हैं कि हमें कोई पद नहीं चाहिए। जदयू किसी पद की आकांक्षी नहीं है।

राम मंदिर पर मंत्री ने कहा कि हमे सूचना नहीं है की आमंत्रण आया है की नहीं, मुझे नहीं आया है। मंदिर बना है वहां किसी को जाने से रोका है क्या? राम मंदिर अभी ही जाना जरूरी थोड़ी है क्या? राम मंदिर मेरे आवास पर भी है। आप आइए आपलोग को राम जी से मिलवा देंगे। नीतीश कुमार की भूमिका इंडिया गठबंधन में क्या है वो पूरे देश के लोग जानते हैं। उन्हीं के द्वारा इसकी शुरुआत हुई है। इतने के बाद उनकी भूमिका क्या जानना। हर आदमी इनकी भूमिका को जनता है। 17 सीटों पर कहा कि ये प्रेस के साथ नहीं शेयर किया जा सकता।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img