BCAS ने IndiGo पर लगाया 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए वजह

Desk. नियामक संस्था नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने IndiGo पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे के पास पैसेंजर के खाने को लेकर इंडिगो पर यह जुर्माना लगाया गया है। इस मामले को लेकर कल ही बीसीएएस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे के पास यात्रियों के खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसीएएस ने संज्ञान लेते हुए इंडिगो को नोटिस भेजा था। इसके बाद नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि घंटों की देरी की वजह से यात्री टरमैक पर खाना खाने और बैठने को मजबूर हो गये थे। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया था।

बता दें कि बीते कई दिनों से घने कोहरे के कारण कई हवाई यात्राओं पर प्रभाव पड़ रहा है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी की वजह से उड़ानें कई घंटों की देरी से चल रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर बिताने पड़ रहे हैं।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...