एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने किया सड़क जाम

गिरिडीहः परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने आज सड़क जाम कर दिया। यह ताजा मामला गिरीडीह जिले से निकलकर सामने आ रही है। जिले के अजीडीह में स्थित प्लस टू जिला स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं इस बार इंटर की परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्र हुए परीक्षा से वंचित

जिला स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओ का एडमिट कार्ड अब तक नहीं मिल पाया है। जिस कारण इन छात्र-छात्राओं का यह साल बर्बाद हो जाएगा। वही यह सब स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। इसी का विरोध जताते हुए प्लस टू जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर चाइना मोड़ के समीप स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गिरिडीह छात्र 22Scope News

ये भी पढ़ें-आज का दिन झारखंड के लिए काला दिन साबित हुआ है-मनीष जायसवाल 

इधर छात्र-छात्राओं ने बताया कि 6 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु हो रही है। लेकिन स्कूल प्रबंधन के लापरवाही के कारण अबतक जिला स्कूल के 50 से अधिक इंटर के छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया है। जिस कारण हम सभी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। जिसका छात्रों ने जमकर विरोध और नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही एसडीएम सहित कई अधिकारी पहुंचे 

वहीं जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो मौके पर एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ विनोद रवानी, डीएसई विनय कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी पहुंचे और बच्चों को समझाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आया है। जिस कारण ये सभी बच्चे परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जैक के वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, चाकू के साथ… 

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आया है उनके लिए अगले 1 से 2 माह के अंदर एक विशेष परीक्षा आयोजित कर सभी बच्चों की परीक्षा ली जाएगी ताकि इन बच्चों का एक साल बर्बाद न हो। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...

Bihar AES Alert: चमकी बुखार से निपटने को मुख्य सचिव सख्त,...

बिहार में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की। 12 जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img